बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद सिकंदरपुर परशुरामपुर और विभिन्न चौराहे पर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बचने व बचाने हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 2 लोगों के खिलाफ परशुरामपुर थानों पर मुकदमें दर्ज हुए। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते जिले में लॉकडाउन घोषित है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे है। और so परशुरामपुर ने बताया कि 50 से अधिक वाहनों के चालान भी काटे गए। उलंघन करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण दीनानाथ गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता,निवासी सिकन्दरपुर थाना परसरामपुर, सुरेश कुमार पुत्र झिन्नू लाल गुप्ता निवासी सिकन्दरपुर परशुरामपुर थाना अध्यक्ष ने अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर धारा अनतर्गत 188 भादसं व 51आपदा प्रबंधन अधिनियम में गिरफ्तारी की गई है। और 2 लोगों पर मुकदमें दर्ज हुए, गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उ0नि0 श्री सुबाष चन्द्र वर्मा,उ0नि0 संजय कुमार यादव,का0 अष्टवर्ती यादव मौजूद रहे।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा